ई श्रम कार्ड : दिवाली से पहले खाते में मिले ई श्रम धारक को 1000 रुपए यहां से चेक करें।

0
130

ई श्रम मनी चेक: केंद्र सरकार ने श्रमिकों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

इसी तरह लेबर कार्ड पोर्टल शुरू किया गया है, ताकि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को समय-समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को ई श्रम कार्ड पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। आप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के कामगारों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है.

राज्य सरकार ने कहा है कि मार्च 2022 तक 3 करोड़ से अधिक ऐसे श्रमिक कार्ड धारकों के बैंक खातों में 500-500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।

अगर आप यूपी के निवासी हैं और ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं तो आप भी इस राशि के हकदार हो सकते हैं। सरकार की इस घोषणा के बाद ई श्रम कार्ड पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।

देश के एक तिहाई से अधिक श्रमिकों ने यहां पंजीकरण कराया है।

लेबर कार्ड पोर्टल पर करीब 38 करोड़ असंगठित कामगारों का पंजीकरण होना है। अब तक 14 करोड़ श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड पंजीकरण किया जा चुका है। ऐसे कामगारों को पीबीएसबीवाई के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर भी मिलेगा।

मजदूरों के खाते में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है.

अगर आपने भी ई-श्रम पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है तो आपके लिए खुशखबरी है। यूपी में चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार ई श्रम कार्ड वाले श्रमिकों के खाते में भरण पोषण भत्ता जारी कर रही है.

जो लोग इस श्रमिक कार्ड भत्ते के लिए पात्र हैं, उनके खाते में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पैसा जमा किया जा रहा है। श्रमिकों के खातों में हर माह 500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

इस सिलसिले में मजदूरों के खाते में एक हजार रुपये जमा करा दिए गए हैं. अगर आपको अभी तक 1000 रुपये नहीं मिले हैं, तो आप इन तरीकों से अपनी भुगतान स्थिति की जांच कर सकते हैं।

खातों में जमा हो रहे हैं 1000 रुपये

यूपी सरकार ने ई श्रम कार्ड के लाभार्थी मजदूरों के खातों में पैसे जमा करने के लिए पूरे राज्य के मजदूरों का डेटा एकत्र किया है। दिसंबर के अंत से श्रमिकों के खाते में पैसा जमा किया जा रहा है।

सरकार ने इसके लिए करीब 2 करोड़ श्रमिकों का डेटा एकत्र किया है और इस श्रमिक कार्ड धारकों के खाते में 1000 रुपये जमा किए जा रहे हैं. यह पैसा श्रमिकों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत जमा कराया जा रहा है।

किन श्रमिकों को मिलेगा लाभ

ई श्रम कार्ड का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिया जाता है। इन श्रमिक कार्ड धारकों में रेहड़ी-पटरी वाले, घुड़सवार, रिक्शा और ठेला चालक,

नाई, धोबी, दर्जी, मोची, फल, सब्जी और दूध बेचने वाले लोग शामिल हैं। इसके अलावा मकान बनाने जैसे काम में लगे मजदूर भी शामिल हैं।

लेबर कार्ड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें : ई श्रम कार्ड पेमेंट चेक ऑनलाइन

अगर ई श्रम कार्ड पोर्टल के जरिए आपके खाते में पैसा आया है और आप उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो इन 5 तरीकों से आप आसानी से कर सकते हैं।

अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का मैसेज चेक करें। अगर लेबर कार्ड मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो आप पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर पता कर सकते हैं।

इसके अलावा पासबुक डालकर पता कर सकते हैं कि पैसा ट्रांसफर हुआ या नहीं। वहीं अगर मोबाइल में गूगल पे, पेटीएम जैसा वॉलेट है तो कर्मचारी बैंक अकाउंट चेक कर सकते हैं।

ई श्रम कार्ड 26 अगस्त 2021 से शुरू होगा

ई श्रम कार्ड पोर्टल (register. eshram.gov.in) पर अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का एक डेटाबेस बनाया जा रहा है, जो सरकार को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और अन्य

कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में मदद करेगा। लेबर कार्ड पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।

ई-श्रम पोर्टल ने महज चार महीने में 14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सभी श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here