शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए शिक्षा मंत्रालय के तहत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सभी यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET (UG 2022)) जुलाई में आयोजित किया जाएगा।
शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए शिक्षा मंत्रालय के तहत सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सभी यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए CUET कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET (UG 2022)) जुलाई में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन समाप्त हो गए हैं। आवेदन पत्र में सुधार विंडो खोल दी गई है, जो लोग अपने आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर 31 मई तक ऐसा कर सकते हैं।
CUET UG 2022: कैसे सुधार करें
- सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं
- यहां दिए गए CUET UG 2022 लिंक पर क्लिक करें
- लॉग इन करें और फॉर्म खोलें।
- इसके बाद अपने आवेदन पत्र में बदलाव करें। आगे के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण जमा करें और सहेजें।
SYLLABUS
CUCET परीक्षा को तीन खंडों में विभाजित किया जाएगा, अर्थात, खंड-ए, बी और सी, जिसमें शामिल हैं। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता, गणितीय योग्यता और डोमेन ज्ञान और विश्लेषणात्मक कौशल से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। आपको बता दें, CUCET 2022 27 डोमेन के लिए आयोजित किया जाएगा जिसमें अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे डांस, थिएटर, म्यूजिक, आर्ट्स और कई अन्य शामिल हैं।
यह होगा परीक्षा पैटर्न
सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) प्रवेश परीक्षा CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के रूप में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और लगभग होगी। जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सही उत्तर के लिए आवेदकों को 1 अंक दिया जाएगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक का नुकसान होगा। परीक्षा का समय 3 घंटे का होगा।